Invest Planner

Goal-based planning · by Arth Notes

अमेरिकी डॉलर में रिटायरमेंट और लक्ष्यों का मुफ़्त प्लानर। देखें कि कितना कोष चाहिए, हर लक्ष्य के लिए हर महीने कितना निवेश करें, और बाज़ार साथ न दे तो पैसा कितनी बार टिकता है। जल्दी रिटायर होना है? FIRE Planner खोलें → बचत कब रोक सकते हैं? Coast FIRE Planner खोलें →

आम सवाल

Invest Planner क्या गणना करता है?

रिटायरमेंट पर ज़रूरी कोष, जो ख़र्च के समय के हिसाब से तीन बकेट में बँटता है, रिटायरमेंट और हर दूसरे लक्ष्य के लिए मासिक रकम, हर साल शेयर और बॉन्ड का बँटवारा, और बाज़ार की 20,000 रैंडम स्थितियों में योजना कितनी बार टिकती है।

क्या यह मुफ़्त है, और मेरे आँकड़े कहाँ जाते हैं?

यह मुफ़्त है और खाते की ज़रूरत नहीं। हिसाब आपके ब्राउज़र में होता है और योजना वहीं सहेजी जाती है। साझा लिंक में योजना “#” के बाद रहती है, जिसे ब्राउज़र सर्वर को नहीं भेजते।

Social Security (अमेरिका की सरकारी पेंशन) कैसे गिनी जाती है?

ssa.gov/myaccount का मासिक अनुमान आज के डॉलर में और शुरू होने की उम्र भरें। पहले से मिल रही है तो अभी मिलने वाली रकम भरें।

अलग-अलग और संयुक्त में क्या फ़र्क़ है?

अलग-अलग में हर लक्ष्य का अपना पोर्टफ़ोलियो होता है, इसलिए लक्ष्य पूरे होने पर मासिक कुल घटता है। संयुक्त में सभी लक्ष्य एक पोर्टफ़ोलियो में रहते हैं और एक ही निवेश रिटायरमेंट तक चलता है।

क्या यह वित्तीय सलाह है?

नहीं। यह जानकारी और ख़ुद योजना बनाने के लिए है। Arth Notes पंजीकृत निवेश सलाहकार नहीं है। टैक्स और फ़ीस शामिल नहीं हैं, और असली रिटर्न अलग होंगे।